Skip to content

हल्दीराम जैसे सॉफ्ट मावा गुजिया बनाये घर पर आसानी से

नमस्कार फ्रेंड्स स्वागत है आपका निलुस किचन के इस नए पोस्ट में आज हम बात करने वाले है की हम घर पर हल्दीराम जैसे सॉफ्ट मावा गुजिया कैसे बना सकते है। इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

उत्तर भारत में होली के अवसर पर गुजिया जरूर बनाई जाती है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में होली के मौके पर बड़े स्तर पर गुजिया बनाई जाती है। आप चाहे तो इन स्वादिष्ट गुजिया को आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके घर पर टेस्टी मावा गुजिया बना सकते हैं।

मावा गुजिया कैसे बनाये :

1.) सबसे पहले एक बाऊल में हमें 1 कप और 1/2 कप मैदा लेना है। उसमे हमें 1 चुटकी नमक दाल देना है।

2.) अब इसमें हमें 3 चम्मच देसी घी डाल देना है और अच्छे से मिक्स कर लेना है।

3.) अब हमें उसको थोड़ा थोड़ा करके पानी डालना है और उसका आटा लगा लेना है।

4.) अब हम इसकी स्टफिंग बनाएंगे इसके लिए एक कड़ाई में…….

1 चम्मच देसी घी डालना है।

  • उसमे आपकी इच्छा अनुसार उसमे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल देने है। और अछेसे भून लेना है।
  • अब उसमे 1/2 कप नारियल का बुरादा डाल देना है। और उसे भी हल्का सा भून लेना है।
  • अब उसे अलग निकाल लेना है।

अब उसी कड़ाई में हमें 200 ग्राम मावा डाल देना है। और उसको अछेसे भून लेना है।

अब हमें इसमें फ्लेवर के लिए उसमे इलाइची और जायफल का पाउडर डाल देना है।

हमने जो भून कर रखा था नारियाल उसको इसमें डाल देना है। और अछेसे मिक्स कर लेना है।

मिक्स कर लेने के बाद हम उसके ऐड करेंगे खसखस और मिक्स कर लेना है।

अब हमें उसको एक प्लेट में निकाल लेना है और उसमे पीसी हुई शक्कर डालना है।

अब हमको चासनी बना लेनी है।

एक पतीले में 1 कप और 1/2 कप शक्कर और 1 कप पानी डाल लेना है। फ्लेवर के लिए थोडासा केसर डालना है।

अब ये चासनी को हाई फ्लेम पर 5 min तक रखना है।

जैसेही उसमे 1 उबाल आएगा उसमे हमें निम्बू का ज्यूस डालना है।

5.) जो हमने आटा बनाया था उसको लेना है और एक जैसे उसके पेड़े बना लेने है। और पेड़े को पुरीके शेप में बेल लेना है।

6.) पूरी जैसा सेप आ जाने के बाद उसको छोटी कटोरी से अछेसे राऊंड सेप में काट लेना हे ताकि हमारे गुजिया का सेप अच्छा आये।

7.) अब हमें उसके हमारी स्टफिंग डाल देनी है। और उसको अछेसे जोइन्ट कर लेना है। इस तरीके से उसको फोल्ड कर लेना है।

8.) अब इसी तरीके से आपको सरे गुजिया बना लेने है। और उसको फ्राई कर लेना है।

आप ये वीडियो भी देख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *