Skip to content

दाल मखनी तो आपने हजारो बार बनाई होगी लेकिन 1 बार मेरे तरीके से बनाकर देखिए,स्वाद भूलेंगे नही

नमस्कार दोस्तों स्वागत हे आपका निलुस किचन के इस नए पोस्ट में आज हम बनाने वाले है दाल मखनी। दोस्तों आपने दाल मखनी तो कई बार बनाई होगी पर आज इस तरीके से बनाये तो इसे बार बार बनाएंगे। आपको ये पोस्ट पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ जरूर सेर करे।

दाल मखनी पंजाबी खाने में बहुत ही लोकप्रिय है। दाल मखनी का स्वाद ही ऐसा होता है जिसका नाम सुनने के बाद आप इसे न कह ही नहीं सकते। वेजिटेरियन खाने वालों को दाल मखनी फेवरेट होती है। रेस्टोरेंट में तो आपने कई बार दाल मखनी का मजा लिया होगा लेकिन इस टेस्टी और स्वादिष्ट दाल को घर पर ही बाज़ार जैसा टेस्ट आएगा।

दाल मखनी कैसे बनाये

1.) सबसे पहले हमने 1/2 कप साबूद उरददाल लेनी है उसमे स्वाद अनुसार नमक डालना है , 1 चम्मच विनेगर डालना है और सादे पानी से 2 से 3 बार धो लेना है और उसे 4 से 5 घंटे तक भिगो कर रखना है।

2.) जैसे ही दाल भीग जाये उसको प्रेस्सेर कुकर में डालना है और……

  • साथ ही भीगे हुआ राजमा डालने है
  • 2 चम्मच भीगी हुई चना दाल डालनी है
  • साथ ही उसमे पानी डालना है जितनी दाल है उससे दो गुना पानी लेना है
  • 1 बारीक़ कटी हुई प्याज़ डालनी है
  • 1 टमाटर के 4 हिस्से करके डालना है
  • साथ ही 4 हरी मिर्च , थोडासा हरा धनिया
  • 1 चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट
  • उसमे 2 चम्मच तेल डालना है
  • साथ ही 1 इलाइची , 1 छोटा टुकड़ा दाल चीनी और 4 से 5 लॉन्ग डालने है।

सारे मसाले दाल कर कुक्कर बंध कर देना है।

3.) कुक्कर को 1 सिटी आने तक हाई फ्लेम पर रखना है बादमे 20 मिनट तक धीमी आंच पर रखना है।

4.) अब हमें दाल का तड़का लगाना है , उसके लिए कढ़ाई में 1 चम्मच बटर लेना है, उसमे 2 चम्मच तेल डालना है अब जैसेही गर्म होगा उसमे 1 चम्मच जीरा डालना है , अब उसमे 1/2 चम्मच लार लीर्च पाउडर , 1/2 हल्दी पाउडर , 1/2 चम्मच धनिया पाउडर , थोडीसी कसूरी मेथी डाल कर अछेसे मिक्स कर लेना है।

5.) अछेसे मसलो को भून लेने बाद उसमे 1 टमाटर का पेस्ट डालना है और उसे भी अछेसे मिक्स कर लेना है।

6.) जब पेस्ट ड्राई हो जाये तब उसमे उबली हुई दाल डाल देनी है और उसे मिक्स कर लेना है।

7.) अब दाल को अछेसे मसल कर उसमे स्वाद अनुसार नमक डालना है और मिक्स कर लेना है। अब उसे ढक कर 10 मिनट तक पकाना है।

8.) दाल पक जानेके बाद उसमे 1/3 कप क्रीम डालना है।

9.) अब उसको 2 उबाल आने तक पकाना है।

10.) अब हमको एक पैन में  1 चम्मच घी लेना है और उसमे 4 से 5 कालिया लेसून की डालना है। ( अगर आप चाहे तो इसे skip भी कर सकते है ) साथ ही उसमे 1/2 कप कसूरी मेथी डालनी है और साथ ही कश्मीरी लाल मिर्च का पाउडर डालना है।

11.) अब हमें इस तड़के को दालके ऊपर डाल देना है और उसे अछेसे मिक्स कर लेना है।

12.) अब हमारी दाल मखनी तैयार है और ऊपर से थोडासा धनिया भी डाल देना है।

इसके साथ परोसने के लिए धाबे जैसी रोटी उसको देखने के लिए ये वीडियो देखे 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *