Skip to content

बचे हुए चावल के सॉफ्ट कोफ्ते इस तरह से बनाएंगे तो मलाई कोफ्ता कभी नही याद आएंगे

बचे हुए चावल के सॉफ्ट कोफ्ते इस तरह से बनाएंगे तो मलाई कोफ्ता कभी नही यादआएंगे

नमस्कार दोस्तों स्वागत हे आपका निलुस किचन के इस नए पोस्ट में आज हम बात करने वाले है की हम बचे हुए चावल का उपयोग कर के किस तरह सब्जी बना सकते है। तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े और इस रेसिपी को अपने घरपे जरूर बनाये अगर ये रेसिपी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ जरूर सेर करे।

दोस्तों कुछ घरों में तो रोज ही चावल भोजन का हिस्सा होता है। ऐसे में चावल का बचना भी सामान्य बात है। चावल बच जाएं तो घर के लोग बासी चावल खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में परेशानी खड़ी हो जाती है कि बचे हुए चावल का क्या किया जाए इसी का सलूशन हे ये रेसिपी जो आपको जिसे खा कर मलाई कोफ्ता कभी नही याद आएगा। आइए जानते है बचे हुए चावल की सब्जी कैसे बनाये।

बचे हुए चावल की रेसिपी :-

1.) सबसे पहले हमें रातके बचे हुए चावल 1 कप , 1/2 कप पनीर , 1/2 टेबल स्पून मैदा , स्वाद अनुसार नमक लेना है और उसे मिक्सर में पीस लेना है। ( पनीर को मेस करके डालना है )

2.) अब हमें इसकी स्टफिंग बनानी है तो इसके लिए 1/3 कप मेस किया हुआ पनीर उसमे थोडेसे ड्राई फ्रूट डालने है। साथ ही उसमे चिली फ्लेक्स और हल्दी पाउडर और थोडासा नमक दाल कर उसे अछेसे मिक्स कर लेना है।

3.) अब हमें जो स्टफिंग बनाए है उसके छोटे छोटे बोल्स बना लेना है।

4.) जो चावल और पनीर का मिक्सर तैयार किया था उसे निकल लेना है।

5.) अब हमें हाथो पर तेल लगा लेना है और उस मिक्सर बड़े बड़े बोल बना कर उसे फ्लेट कर लेना है ताकि जो हमारी स्टफिंग की छोटी बोल थी उसमे आ जाये तो इसी तरह से सब बॉल्स बना लेनी है।

6.) हमने जो बॉल्स तैयार की है उसे फ्राई कर लेना है।

7.) बॉल्स फ्राई हो जाने के बाद हम ग्रेवी बनाएंगे। उसके लिए…..

एक बड़ा टमाटर , एक टुकड़ा अदरक का , 4 से 5 कली लसुन की , 5 से 6 काजू  इन सभी चीजों को अछेसे मिक्सर में ग्राइंड कर लेना है।

8.) अब हम कड़ाई में 2 टेबल स्पून आयल लेंगे उसमे 1/2 चम्मच जीरा , एक बड़ी प्याज को पीस कर डाल देनी है। और उसे कलर बदल ने तक उसे फ्राई करना है।

9.) प्याज पक जानेके बाद उसमे टमाटर का पेस्ट डाल देना है। उसमे थोड़ासा पानी डाल कर उसे अछेसे मिक्स कर लेना है।

10.) अब हसमे 2 चम्मच लाल मिर्च डाल देंगे , 2 चम्मच धनिया पाउडर , थोडीसी हल्दी पाउडर , 1 टी स्पून गरम मसाला और थोडीसी कसूरी मेथी डाल कर उसे अछेसे मिक्स कर लेना है। उसमे थोडासा पानी डाल कर उसे ढक कर 5 min पक ने देना है।

11.) अब हमें उसमे 2 टेबल स्पून मलाई डालनी है। साथ ही उसमे 2 हरी मिर्च डाल देनी है। ऊपर से थोडासा हरा धनिया डाल देना है और मिक्स कर लेना है। और उसमे स्वाद अनुसार नमक , थोडासा टोमेटो केचप डाल कर फिर से मिक्स कर लेना है। उसे 2 से 3 min ढक कर पकने के लिए छोड़ देना है।

12.) अब हमारी ग्रेवी तैयार हो चुकी है तो उसमे हमें जो बॉल्स बनाई है उसे ग्रेवी में डाल कर एक हुबल ले लेना है या फिर खाने के 30 min  पहले बॉल्स पर ग्रेवी डाल देनी है।

अगर आपको ये बनाने में दिक्कत आती है तो ये वीडियो देख कर भी आप इसे बना सकते है


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *