जट पट बनाये मूंग की दाल का हलवा , जानिए आसान तरीका

नमस्कार दोस्तों स्वागत हे आपका निलुस किचन के इस नए पोस्ट में आज हम बात करने वाले है की हम घर पर आसानी से मूंग दाल का हलवा कैसे बना सकते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

मूंग की दाल का हलवा सर्दियों के मौसम में ज्यादा पसंद किया जाता है। अपने लाजबाब स्वाद, रंग और दानेदार स्वरूप के कारण Moong Dal ka Halva भारत की सभी मिठाइयों में विशिष्ट स्थान रखता है। आप इस व्यंजन को कुछ दिनों के लिए भी स्टोर कर सकते हैं और परोसते समय इसे गर्म करने के लिए थोड़ा सा दूध डालें और परोसें। आइए जानें इसकी रेसिपी।

मूंग दाल का हलवा कैसे बनाये

1.) सबसे पहले हमको पीलीवली 1 कप बिना छिलके वाली मूंग दाल ले लेनी है। और उसको अछेसे धो कर छन्नी से छान लेना है।

2.) अब हमें कढ़ाई में 2 चम्मच देसी घी को गर्म करना है। और उसमे दाल डाल देनी है।

3.)  हमें धीमी आंच पर दाल की भुनाई करनी है। दाल का कलर लाल होने तक उसको भूनना है। फिर उसे ठंडा होने के लिए छोड़ देना है।

4.) दाल को ठंडा होने के बाद हमें उसे मिक्सर में डाल कर पीस लेना है।

5.) अब हमें एक मिक्सिंग बाउल लेना है और उसमे दाल को निकल लेना है।

6.) अब उसमे 1 कप पीसी हुई चीनी को डालना है और उसमे 1/4 कप मिल्क पावडर डालना है , उसमे थोड़े से काजू और बादाम डाल देने है। फिर उसमे हमें फ्लेवर के लिए 1 चम्मच इलाइची का पाउडर डालना है। और थोडेसे के केसर के धागे डाल देने है। और उसे अछेसे मिक्स कर लेना है।

Note : अब हमारा प्री मिक्स तैयार हो चूका है इसे हम फ्रिज में 2 से 3 महीने तक स्टोर करके रख सकते है। और जब भी मन हो तब हलवा बना कर खा सकते है।

7.) हमें 1 कप में देसी घी लेना है और कढ़ाई पर गर्म होने के लिए छोड़ना है। घी जैसे ही गर्म हो जाये तो उसमे हमने जो प्री मिक्स बनाया था उसको डाल देना है। ( अभी हमने 2 कप प्री मिक्स लिया है )

8.) उसे हमें 2 min तक पकाना है। उसमे हमें  2.5 कप गर्म किया हुआ पानी उसमे डाल देना है। आप चाहे तो पानी की जगह दूध का इस्तेमाल कर सकते है। ( पानी उसमे थोड़ा थोड़ा करके डालना है )

9.) अब हमें इसे ढक देना है और 10 से 15 min तक उसको पकाना है। हमें इसको बिच बिच में चमच से हिलाते रहना है।

10.) अब हमारा मूंग की डाल का हलवा तैयार है।

अगर आप भी इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हलवा बनाते है तो हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

 

Leave a Comment