Ulta vada pav recipe : तीखे ओर चटपटे उल्टा वडा पाव रेसिपी

उल्टा वडा पाव रैसिपि | Ulta vada pav recipe in Hindi | Bread Pakoda Recipe in Hindi | Ulta vada pav recipe

नमसकर दोस्तो स्वागत हे आपका NilusKitchen के इस नई पोस्ट मे आज हम बात करने वाले उल्टा वडा पाव रेसिपी ( Ulta vada pav recipe ) के बरेमे तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढे ओर अपने दोस्तो के साथ जरूर सेर करे।

वडा पाव मुंबई के लोगो का फेवरेट फूड है इस वजह से वडा पाव मुंबई का लोक प्रिय फूड है। मुंबई के लोग वडा पाव को बड़े चाव से खाते है। आपने भी वडापाव बहुत खाये होंगे पर आज की इस रैसिपि देख कर आप उल्टा वडापाव बड़ी आसानी से बना सकते है। यह उल्टा वडा पाव खाने मे बहुत टेस्टी ओर चटपटा होता है। इसको ब्रेड पाव ओर आलू मसाला स्तफिंग के साथ बनाया जाता है।

Ingredients( सामाग्री ) For Ulta vada pav recipe :

  • पाव ब्रेड – 6
  • उबले आलू – 4
  • हरा धनिया – 2 चम्मच
  • लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
  • बेसन – 1 कप
  • अजवाइन -1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर -1/4 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  • टमाटर केचप – 4 चम्मच
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल

Ulta vada pav recipe in Hindi ( विधि ) :

  • सबसे पहले हमे 1 बाउल मे 4 उबले हुए आलू लेने है ओर उसके छिलके निकाल कर अछेसे मेस कर लेना है।
  • अब हमे इसमे लेसून ओर हरी मिर्च का पेस्ट डालना है , स्वाद अनुसार नमक , थोडसा हल्दी पाउडर , 1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर डालना है , बारीक कटा हुआ धनिया डालना है ओर अब अछेसे मिक्स कर लेना है। ( हमारा स्तफिंग तैयार है )
  • अब हमे बेसन का घोल बना लेना है तो उसके लिए 1 बाउल मे 1 कप बेसन लेना है , स्वाद अनुसार नमक , 1 फिंच खाने का सोडा डालना है , 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ओर 1/2 कप से ज्यादा पानी डाल कर गाढ़ा घोल बना लेना है।
  • अब हमे वडा पाव वाले पाव लेना है ओर उसको अछेसे काट कर उसमे 1 साइड टोमेटो सॉस लगाना है , 1 साइट हरी चटनी लगा लेनी है ओर उसमे जो हमने स्तफिंग तैयार की थी उसको सेंटर मे डालना है।
  • अब सारे पाव को ऐसे तैयार कर लेना है,
  • अब हमे इसे बेसन के घोल मे डूबा कर फ्राई कर लेना है।
  • हमारा उल्टा वडा पाव रेसिपी तैयार है।

Leave a Comment