Skip to content

रोज 1 लड्डू खाये और बीमारियों को दूर भगाये ,स्वादिष्ट के साथ कई फायदे है

नमस्कार दोस्तों स्वागत हे आपका निलुस किचन के इस नए पोस्ट में और आज हम बनाने वाले हे गोंद के लड्डू जो खानेमे स्वादिष्ट होते ही है साथ ही इसके कई सरे फायदेभी है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े अपने दोस्तों के साथ सेर करे।

ठंड की शुरुआत के साथ ही गोंद के लड्डुओं (Gond Laddu) की याद आ जाती है। गोंद के लड्डू खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं शरीर को उतनी ही ऊर्जा से भी भरपूर कर देते हैं। ठंड के मौसम में इन लड्डुओं को खाया जाता है क्योंकि इस मौसम में हमारी पाचन शक्ति मजबूत रहती है और हम इन लड्डुओं (Laddu) को आसानी से डाइजेस्ट कर पाते हैं. आप भी अगर मीठा खाने का शौक रखते हैं तो ठंड के मौसम में गोंद के लड्डू आपके स्वाद को दोगुना कर देंगे।

गोंद के लड्डू कैसे बनाये

1.) सबसे पहले हमने एक बाउल में 1 kg ताजा खोवा लिया है , उसमे डालना है 2 कप गेहू का आटा और अछेसे मिक्स कर लेना है।

2.) अब हमें कढ़ाई में देसी घी लेना है और उसमे 1 कप गोंद को फ्राई कर लेना है।

3.) अब उसी कढ़ाई में हमें डालना है 400 ग्राम देसी घी डालना है।

4.) जो हमने आटा और खोवा का मिक्सर तैयार किया था उसको घी में डाल देना है और उसे अछेसे भून लेना है। ( उसे तब तक भूनना है जब तक उसका कलर सुनेहरा न हो जाये )

5.) जब अछेसे भून जाये तब उसमे 3 चम्मच इलाइची का पाउडर डालना है और उसे मिक्स कर लेना है।

6.) आपको गैस बंध करके लगातार 10 min तक चलाते रहना है।

7.) अब उसमे 500 ग्राम शक्कर को पीस कर डाल देना है और अछेसे मिक्स कर लेना है।

8.) अब हमें उसमे 250 ग्राम जितना ड्राई फ्रूट डालना है और उसे भी मिक्स कर लेना है।

9.) अब उसमे 3 चम्मच दूध डालना है।

10.) अब लास्ट में हमें गोंद डाल देनी है और अछेसे मिक्स कर देना है।

11.) अब हमें इसको बड़ी प्लेट में ट्रांसफर कर लेना है।

12.) जब मिक्सर थोड़ा गर्म रहे तब उसके लड्डू बना लेने है।

वीडियो देखे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *