Bhindi Masala Fry | चटपटी DRY भिन्डी मसाला फ्राई बनाने की रेसिपी

Bhindi Masala Fry | चटपटी DRY भिन्डी मसाला फ्राई बनाने की रेसिपी

नमस्कार दोस्तो स्वागत हे आपका NilusKitchen के इस नई पोस्ट मे आज हम बात करने वाले Bhindi Masala Fry | चटपटी DRY भिन्डी मसाला फ्राई बनाने की रेसिपी के बारे में। तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढे ओर अपने दोस्तो के साथ जरूर सेर करे।

दोस्तों भेंडी यह ऐसी सब्जी है,जिसे बहुत लोगो को पसंद नहीं आती है। बहुत बार तो हम इस सब्जी जे कारन परेशान हो जाते है। हर किसी के घर १ ऐसा इंसान होगा जिसे यह सब्जी बिलकुल भी पसंद नहीं होती है। तो दोस्तों आज हमने आपके इस परेशानी का हल निकाल लिया है। आज की इस रेसिपी को हम बनाते है।

Ingredients( सामाग्री ) For Bhindi Masala Fry 

  • भिंडी – 250 ग्राम
  • प्याज़ – 1
  • हरी मिर्च – 2
  • लहसुन – 4-5
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद हिसब से
  • हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च के गुच्छे – 1 चम्मच
  • अमचूर – 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच

Bhindi Masala Fry ( विधि ) :

  1. हमें सबसे पहले भेंडी को अच्छे से पानी से धो लेना है और पोछ लेना है। उसके बाद हमें भेंडी को कट कर लेना है। दोस्तों ,सबसे पहले हमें भेंडी के जो स्टेम होते है उन्हें कट कर लेना है। नार्मल साइज में गोल गोल कट कर लेना है।
  2. २ हरी मिर्च को कट कलर लेना है। और १ प्याज कट कर लेना है। लहसन का छिलका निकाल लेना है।
  3. अभी हमें कढ़ाई को गरम कर लेना है और उसमे २ चमच सरसों का तेल डाल लेना है। अभी हमें तेल को अच्छे से गरम कर लेना है।
  4. अभी हमें आधा चम्मच जीरा , भिंडी ,प्याज , हरी मिर्च ,लहसुन यह सब हमें एक साथ ही डालना है , नहीं तो जलने के चान्सेस बहुत होते है।
  5. भिंडी और प्याज को ब्राउन कर लेना है। भेंडी को १० मिनिट तक पका लेना है। अभी हमें इसमें मसाले डाल लेने है।
  6. १ चम्मच लाल मिर्च पाउडर , आधा चम्मच अमचूर ,१ चमच धनिया पावडर ,और थोड़ा गरम मसाला इसे भेंडी में मिक्स कर लेना है। और २ मिनिट तक रोस्ट कर लेना है।

तो दोस्तों बन गयी हमारी फटाफट से और आसान तरीके से मसाला भेंडी फ्राई। आपको यह रेसिपी कैसी लगी प्लीज कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद्।

Read More :

Leave a Comment