बाजार जैसा सॉफ्ट बेसन ढोकला बनाने का सीक्रेट तरीका,आपको किसीने नही बताया

नमस्कार दोस्तों स्वागत हे आपका निलुस किचन के इस नए पोस्ट में आज हम बात करने वाले हे हम घर पे बाजार जैसा सॉफ्ट बेसन का ढोकला कैसे बना सकते हे और इसके लिए क्या सीक्रेट टिप्स हे उसके बारेमे भी बात करने वाले है तो पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। अपने दोस्तों के साथ जरूर सेर करे।

सुबह नाश्ते में कई लोग ढोकला खाना पसंद करते हैं। ढोकला एक बेहद टेस्‍टी और पारंपरिक गुजराती डिश है। बाजार में यह आपको आसानी से मिल जाएगा लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। वैसे तो घर पर ढोकला बनाने की कई तरह की रेसिपीज आपको पता होंगी लेकिन हम आपको ऐसी सीक्रेट टिप्स बताएँगे जिससे आपका ढोकला सॉफ्ट बनेगा तो आइए जानते है।

बाजार जैसा सॉफ्ट बेसन ढोकला कैसे बनाये

1.) सबसे पहले हमें 1 बॉउल में 2 कप पानी लेना है , उसमे 1 टी स्पून नमक , 1 टी स्पून सिट्रिक एसिड , 1/4 टी स्पून हींग , 1 पिंच हल्दी , अब उसमे 5 टेबल स्पून शुगर पाउडर , साथ ही 2 टेबल स्पून तेल डालना है और इन सभी को अछेसे मिक्स कर लेना है।

2.) अब हमें 250 ग्राम बेसन लेना है और उसे छान ते हुए थोड़ा थोड़ा करके डाल ते जाना है और हिलाते जाना है ( ध्यान रखे की आप जिस दिशा हिलाये उसे लास्ट तक उसी दिशा में हिलाना है। )

3.) अब हमें ट्रिक लगानी हे। आपको अभी 5 min तक लगातार फेट ना हे उसे हिलाते रहना है। अगर आपको समज ने में दिक्कत है तो आप ये वीडियो भी देख सकते है।


4.) अब उस बेटर को 15 min तक धक् कर साइड में रख देना हैं।

5.) अब हमें स्टील की थाली लेनी है और उसमे आयल कर देना है।

6.) 15 min बाद हमारा बेटर में 1 टी स्पून बेकिंग सोडा डाल कर लगातार 1 min तक हिलाते रहना है।

7.) अब हमारे बेटर को थाली में डाल देना है और उसको स्टीम करना है। उसके लिए एक बादसा पटिले मे पानी डाल कर स्टेंड के ऊपर रख देना है और उसे पहले कपडेसे ढकना है और उसके ऊपर ढक्कन लगाना है ( आप ये प्रोसेस कूकर में भी कर सकते हो )

8.) स्टीम हो जाये तब तक हम इसका तड़का तैयार करते है इसके लिए निचे दिया हुआ वीडियो देखे।


9.) ढोकले ठंडे होने के बाद गरमा गर्म तड़का उस पर डाल दीजिए।

10.) अब हमारे ढोकले बन कर तैयार है।

Leave a Comment