हलवाई से भी ज्यादा अच्छी रसभरी बालूशाही हलवाईवाले सारे ट्रिक्स

नमस्कार दोस्तों स्वागत हे आपका निलुस किचन के इस नए पोस्ट में आज हम बात करने वाले है की हम हलवाई जैसी बालूशाही घर पर कैसे बना सकते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े और अपने दोस्तों के साथ जरूर सेर करे।

बालूशाही हम सभी की सबसे पसंदीदा मिठाई है। इस बालूशाही की सबसे खास बात यह है कि इसे बहुत कम सामग्री के साथ और बहुत कम समय में बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत नहीं होती है। एक साथ यह एक बहुत ही सरल नुस्खा है। अगर आप सिर्फ दो या तीन चीजों का ध्यान रखते हैं तो फिर आप इसे बहुत ही परफेक्ट तरीके से बना सकते हैं। आइए जानते हे हलवाई जैसी रसभरी बालूशाही कैसे बनाते है।

बालूशाही बनाने की रेसिपी हिंदी

1.) बालूशाही बना से पहले हम बनाएंगे चासनी इसके लिए एक कड़ाई में 2 कप शक्कर और 1 कप पानी डाल लेना है। उसमे फ्लेवर के लिए केसर और इलाइची भी डालना है। और सबसे इम्पोर्टेन्ट इसमें 3 से 4 बून्द निम्बू भी डालना है। शक्कर घुल जाने के बाद 3 min तक चासनी को उबाल ने देना है।

2.) अब हम बालूशाहीका डो बनाएंगे 1 बाउल में……

  • 2 कप मैदा ( उसको थोड़ी देर फ्रीज़र में रख कर इस्तेमाल करेंगे तो बालूशाही बहुत अच्छी बनेगी।
  • साथ ही उसमे 1/2 कप घी डालना है ,
  • 1/2 कप पानी डालेंगे ,
  • 1 चुटकी नमक ,
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर

इन सभी चीजों को अछेसे मिक्स कर लेना है ( ध्यान रखे इसे आते की तरह मसलना नहीं है हलके हाथो से सिर्फ एकठा करना है )

2.) हमारे मिक्सर को 10 min तक रेस्ट देना है।

3.) 10 min के बाद हमें आटे को दोनों हाथो से खींच कर तोडना है और उसे 2 से 3 बार करना है।

अगर समज नहीं आया तो वीडियो देखे

4.) अब उसे 5 मिनट तक 4 हिशो में बाट कर रखना है।

5.) 5 मिनट के बाद हमें उसके रोल बनाए और आपको जितनी बड़ी बालूशाही चाहिए उतने पीस कर लीजिए।

6.) उसे इस तरीके का सेप दे दीजिए

7.) इसी तरीके से सारी बालूशाही तैयार कर लेनी है और उसको फ्राई करना है।

8.) फ्राई करने के लिए आपको ज्यादा तेल गर्म नहीं करना है और इसे डालने के बाद छूना नहीं है। जब भी हलके से सुनहरे रंग के हो जाये तब उसे पलट देना है।

9.) अगर चासनी ठंडी हो गई हे तो बालूशाही को तेल से निकलने के बाद तुरंत चासनी में डाल देना है।

10.) अब हमारी बालूशाही तैयार हे अब आप अपने हिसाब से उसपर चांदी का वर्क और बादाम और पिस्ता से सजा सकते है।

यह भी पढ़े?

Leave a Comment