त्योहारों पर इस ट्रिक से गुलाब जामुन बनाएंगे | गुलाब जामुन रेसिपी

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका निलुस किचन के इस नए पोस्ट में आज हम बात करने वाले है घर पर गुलाब जामुन कैसे बनाये वो भी मार्किट जैसे सॉफ्ट तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

गुलाब जामुन का नाम ले और मुंह में पानी न आये, ऐसा हो सकता है क्या? अगर आप भारत के रहने वाले है तो इसके बारे मे हमें बताने की ज़रुरत ही नहीं है| यह भारत मे सबसे मशहूर व्यंजन रहा है।

सामग्री :-

चासनी बनाने की सामग्री

  • Sugar(चीनी) – 3 Cup
  • Water(पानी) – 3 Cup

गुलाब जामुन में भरने की सामग्री

  • Pistachio(पिस्ता)
  • Almonds(बादाम)
  • Almondette Seeds(चिरौंजी)
  • Saffron(केसर)
  • Cardamom Powder(इलायची पाउडर)
  • Mawa/Khoya(मावा/खोया) – 2-3 Spoon
  • Tandoori Color(तंदूरी रंग) – 1 Pinch

गुलाब जामुन बनाने की सामग्री :

  • Mawa(मावा/खोया) 1/2 Kg
  • Maida (मैदा) – 7 टेबल स्पून
  • Milk Powder/Paneer(दूध का पाउडर/पनीर) – 4 Tbsp
  • Water(पानी) – 1-2 Spoon
  • Ghee/Oil (घी/तेल)

गुलाब जामुन कैसे बनाये

सबसे पहले हम चासनी बनाएंगे :

1.) सबसे पहले चीनी और पानी को एक बड़ी कड़ाई में पकाना है। जब चासनी चिप चिपि हो जाये तो उसको निकल लेना है।

अब जो हम फाइलिंग भरेंगे वो बनाएंगे 

1.) हमें ऊपर जो सामग्री में लिया है वो हम एक डिस में ले लेंगे। ( पिस्ता , बादाम , चिरौजी , केसर , मावा , थोडासा कलर )

2.) उस सभी सब ड्राई फ्रूट को मिक्स करके उसमे 3 चम्मच मावा दाल देना है और उसमे कलर लेन के लिए तंदूरी कलर दाल देना है। और अछेसे मेक्स कर लेना है।

गुलाब जामुन बनाये 

1.) हमें बाकि बचा मावा ले लेना है तो उसको हाथो से पीस लेना है।

2.) अब उसमे 7 चम्मच मैदा डाल देना है। और मिक्स कर लेना है। अगर आप चाहे तो मिल्क पाऊडर भी डाल सकते है।

3.) एक कढ़ाई ले लेनी है उसमे तेल डाल देना है उसमे हम गुलाब जमुक को फ्राई करेंगे।

4.) हमने जो मावे का मिश्रण बनाया था उसके छोटे छोटे गोले बनाने है निम्बू के आकर के छोटे छोटे।

5.) एक गोले को हाथ में लीजिए और उसके बिच में ड्राई फ्रूट का मिश्रण बनाया था उसको डाल देना है। और उसे चारो तरफ से अछेसे बंध कर लेना है।

6.) हमें गुलाब जामुन को तेज आंच पर बिलकुल भी फ्राई नहीं करना है

अगर आपके गुलाब जामुन बिच मेसे फट जाते है या फिर अछेसे नहीं बनते तो आप ये वीडियो देख सकते है।

7.) पहले आप 1 गुलाब जामुन बना कर चेक कर ले की उसमे मैदा कम तो नहीं है अगर कम लगे तो थोड़ा डाल दीजिए।

8.) जैसे जैसे वो फ्राई होते जाये उसको चासनी में डालते जाना है। और उसे 3 से 4 घंटे तक उसी चासनी में रखना है।

आप गुलाब जामुन को बिना फ्राई किए बनाना चाहते है तो ये वीडियो जरूर देखे


 

Leave a Comment